
Total Downloads: 218
नवगछिया: श्रावण माह की चौथे सोमवारी के मौके पर अनुमंडल के विभिन्न शिवालयों में सुबह तीन बजे से ही शिवक्तों द्वारा जलाभिषेक का दौर शुरु हुआ जो पूरे दिन चला। सुबह तीन बजे से ही मंदिरों की घंटी एवं हर हर महादेव के जयकारों से पूरा वतावरण भक्ति मय हो गया। भागलपुर बरारी घाट से हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने गंगा स्नान कर जल भर कर नवगछिया गोशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोले का जलाभिषेक किया। मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ लगी । गोपाल गोशाला के जगतपतिनाथ महादेव मंदिर के पंडित अजीत पांडेय ने बताया कि तीसरे सोमवारी के मौके पर भगवान भोले का भव्य श्रृंगार पूजा एवं जलाभिषेक किया गया। सोमवार को लेकर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी

गौशाला में भक्तो के लिए चाय और शरबत की व्यवस्था की गई है संध्या करीब 8 बजे बाबा का जागरण शुरू होगा इसके बाद महाआरती और फिर प्रसाद का वितरण किया जायेगा
