भागलपुर। आदमपुर थाना क्षेत्र के खरमनचक के उमाचरण बोस लेन में शराब के नशे में धुत एक चोर घर में चोरी की नीयत से घुसा लेकिन घर में महिलाओं को देख वह मारपीट करने लगा। महिलाओं के शोर के बाद वहां कई लोग इकट्ठा हो गए और चोर को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।
Total Downloads: 105
ग्रामीणों की पिटाई से चोर का सिर भी फट गया।
जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर जोगसर पुलिस के हवाले कर दिया। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त दिख रहा है। काफी देर तक पूछताछ के बाद उसने अपना नाम अभिषेक बताया और कहा कि वह सबौर का रहने वाला है।

कई महिलाओं को पीटकर किया घायल
घर के मुखिया आनंद मोहन पाण्डेय ने बताया कि वह व्यक्ति उनके घर में घुस गया और सामान उठाने लगा। घर में मौजूद महिलाओं ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद आस-पास के लोग पहुंचकर चोर को दबोच लिया। इधर पुलिस ने चोर को पकड़कर मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

