नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 बीरबन्ना चौक पर रविवार की सुबह नमक से लदी ट्रक HR 55 D 5395 के चालक द्वारा एकाएक ब्रेक लगाने से पीछे से जा रही खाली ट्रक बालु के लिए भागलपुर जा रही WB41D 1051 के चालक के ब्रेक लगाते लगाते ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिससे उपचालक खगड़िया जिले के महेशखुँट थाना क्षेत्र के सपाहा निवासी रामावतार यादव के पुत्र गौतम यादव 28 की मौत हो गई. ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहंची भवानीपुर पुलिस के अनि अनिल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे तब तक दोनो ट्रक के चालक मौके से फरार हो गए

वहीं दोनो ट्रक को पुलिस ने हिरासत में लिया.और मृतक उपचालक गौतम यादव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंण्डलीय अस्पताल नवगछिया भेजा. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि नमक लदी ट्रक के चालक के विरुद्ध मृतक के भाई चंन्द्र हास यादव ने लापरवाही से ट्रक चलाने व एकाएक ब्रेक लगाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.

शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सोंप दिया गया. दुसरी और बेलदौर थाना क्षेत्र के तेलिहार निवासी पंचलाल यादव ने मैजिक संख्या BR 10 P 2967 के चालक के विरुद्ध तेज रफ्तार से अनियंत्रित मैजिक चलाते हुए बाईक में टक्कर मार नाती रिशू व मुझे व एपाची बाईक को गंभीर रूप से जख्मी व क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *