नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप बैरियर के पास एनएच 31 पर शुक्रवार की संध्या समय हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा निवासी नवदी यादव के पुत्र ललन कुमार उर्फ बमबम कुमार की मौत सिलीगुड़ी जाने के क्रम में रास्ते में हो गई.
Total Downloads: 47
मालूम हो कि शुक्रवार की संध्या समय टेंपो और बस की हुई टक्कर में ललन उर्फ बमबम गंभीर रूप से घायल हुआ था. जिसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज रेफर किया गया था.

मायागंज अस्पताल में भी उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया था सिल्लीगुड़ी जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. युवक की मौत के बाद शनिवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद सबको परिजनों को सौंप दिया गया.

