नवगछिया : आरपीएफ इंस्पेक्टर जावेद अहमद के स्थानांतरण के बाद उनका विदाई समारोह मंगलवार को बाल भारती स्कूल में स्थानीय लोगों द्वारा किया गया. समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल रंजन, थानाध्यक्ष सुधांशु जी, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, वाणिज्य परिषद के पवन सर्राफ, अजय रुंगटा, जगदीश मवंड़िया उपस्थित थे. कार्यक्रम में शामिल सभी वक्ताओं ने जावेद अहमद जी के व्यवहार कुशलता और कार्य शैली की तारीफ की. डीएसपी मुकुल रंजन ने कहा कि जावेद अहमद पद में भले ही हमसे जूनियर थे, लेकिन हमेशा बड़े भाई की तरह कार्य मे सहयोग करते थे.
★ नवगछिया के बाल भारती स्कूल में किया गया समरोह का आयोजन
कई मौकों पर हमें लगता ही नही था कि ये हमारे पदाधिकारी न होकर रेलवे के पदाधिकारी हैं. वाणिज्य परिषद के पवन सर्राफ और अजय रुंगटा ने सन्युक्त रूप से कहा कि पहली बार किसी आर पी एफ के पदाधिकारी का विदाई समारोह इस तरह मनाया जा रहा है, यह इनके व्यवहार कुशलता का परिचायक है. प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि इनके स्थानांतरण के सूचना मिलते ही आंखें नम हो गयी.

थानाध्यक्ष सुधांशु जी ने कहा कि इन्होंने बिलकुल मित्रवत साथ दिया कार्य में आयोजन में क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया की सक्रिय भूमिका रही, संस्था के श्रीधर कुमार, जयप्रकाश भगत, राजीव गुप्ता, अशोक केडिया, बिक्रम भूडोलिया, अरुण मवंड़िया, सन्तोष, राजेश, बिष्णु रचित सूचित, नीरज, राहुल उपस्थित थे. इसके अलावे राकेश भगत, त्रिपुरारी जी, गौतम यादव, मुकेश राणा, गोपाल भारती, सुमित भगत, किशन साह व स्थानीय व्यवसाई उपस्थित थे. कार्यक्रम समापन के समय जावेद अहमद ने सम्बोधन में कहा कि मैं कहीं चला जाऊं, नवगछिया मेरे दिल मे है.


