नवगछिया : इस्माईलपुर से जहान्वी चौक तक बनने वाले रिंग बाध पर गुरूवार को जल संसाधन विभाग के द्वारा करवाये जा रहे कार्य को रोक दिया था. किसानों की मांग थी की विभाग पहले जमीन का मुआवजा दे फिर काम शुरू करने दिया जायेगा.
Total Downloads: 116
★ जल संसाधन विभाग भेजेगी नोटिस
★ इस्माईलपुर से जहान्वी चौक तक बनना है बांध
★ कार्यपालक अभियंता ने कहा चरण बध तरीके से किया जायेगा अधिग्रहण
इसी को लेकर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विरेन्द्र प्रसाद ने कहा की रिग बाध का काम चरण बध तरिके से किया जायेगा. पहले चरण में 33 किसानों को नोटिस करवा कर काम शुरू कर दिया जायेगा.

उन 33 किसानों को नोटिस करने की प्रकृया प्रारंभ कर दी गई है. उन्होने बताया किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा चार गुणा दिया जायेगा. मालूम हो की इस रिंग बांध में किसानों से करीब 105 एकड़ जमीन ली जाए. करीब 350 किसान मिलकर 105 एकड़ जमीन रिंग बांध में देंगे.

