एनएच 31 पर स्थित कबीर मठ के समीप शुक्रवार की सुबह दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गयी जिसमें दो चालक एवं एक उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर से दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गये। दोनों ट्रकों के चालक और एक खलासी घायल होकर ट्रक में फंस गये।
Total Downloads: 116
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पहंुचकर ट्रक में फंसे तीनों को जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया और उनका प्राथमिक उपचार पीएचसी में कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनो को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

कुरसेला की ओर से नवगछिया जा रहे खाली ट्रक ने कबीर मठ के समीप नवगछिया की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी थी। घायलों में चालक विनोद यादव और खलासी मिथिलेश कुमार कोरियापट्टी सुपौल जिले के रहनेवाले हैं जबकि छोटे अंसारी फसिया डंगोल गोड्डा जिले का रहनेवाला बताया गया।

