भागलपुर शहर के नाथनगर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर रोड़ेबाजी हुई। गोलीबारी भी की जा रही है। कई गाडि़यों को आग के हवाले कर दिया गया। स्थिति तनावपूर्ण है। डीएम, एसएसपी मौके पर पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद उपद्रव जारी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बताया गया कि आरएसएस का जुलूस शनिवार को नाथनगर से गुजर रहा था। इसी दौरान मुस्लिम बहुल क्षेत्र में मेदनीनगर चौक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाना बजाने और ठहरने से मना किया। जुलूस कुछ देर यहां रुका। उसके बाद जुलूस पुलिस के साथ आगे निकल गया।

जुलूस के निकलते ही चंपानगर और बाबू टोला के लोग आमने सामने हो गए और एक एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। करीब दो घंटे तक यहां पथराव चला। एक पक्ष की ओर से गोलियां भी चलीं। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक पक्ष के लोगों ने दो बार पुलिस को खदेड़ दिया।

कुछ देर बाद दोनों तरफ से पथराव होने लगा। पुलिस लाइन से प्रशासन ने तत्काल तीन बसों में भरकर पुलिसकर्मियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया। एक पक्ष की ओर से कई लोगों को दांत भी काटा गया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

उग्र पक्ष की ओर से आधा राउंड फायरिंग की गई है। बाइकों में आग लगाने के अलावा दुकानों में भी यहां तोडफ़ोड़ की गई। इस कारण नाथनगर बाजार बंद हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में अफवाह भी तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद प्रशासन ने नाथनगर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।
भागलपुर में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मंदिर में छिपकर नाथनगर इंस्पेक्टर ने खुद को बचाया। उपद्रवी लगातार दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। भगदड़ मची हुई है। पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, इसके बावजूद उपद्रव जारी है। स्थिति को गंभीर देख मुंगेर, पूर्णिया, कटिहार व लखीसराय से भी पुलिस जवान आ रहे हैं।

नाथनगर बवाल में रेंज डीआईजी विकास वैभव भी मुंगेर से भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
नाथनगर थाने में आईजी, डीआईजी, एसएसपी, डीएम, डीडीसी, एसडीओ नगर आयुक्त अन्य अधिकारी बैठक कर रहे हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet