लोकसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी सरफराज आलम की जीत के बाद निकाले गये विजय जुलूस के दौरान देश विरोधी नारे वाले वायरल हुए वीडियो के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी आबिद रजा ने बुधवार दोपहर 12.50 बजे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
Total Downloads: 329
इस दौरान कोर्ट परिसर में उसे देखने के लिए काफी भीड़ थी। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद आबिद ने कहा कि वीडियो में वह जरूर है लेकिन नारे उसने नहीं लगाए हैं। मालूम हो कि इस मामले में दो आरोपी शहजाद और सुल्तान पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों की आवाज का नमूना भी एफएसएल की टीम मंगलवार को जेल जाकर ले चुकी है। आबिद को आत्मसमर्पण करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने उसके परिजनों पर काफी दबाव बनाया हुआ था।

आत्मसमर्पण के दौरान कोर्ट आए आबिद के पिता नवाब रजा ने कहा कि जांच में यदि उनका बेटा दोषी पाया जाता है, तो जरूर सजा मिले लेकिन यदि किसी तरह की साजिश है, तो साजिशकर्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। आबिद की माँ लवली नवाब वार्ड 19 की नगर पार्षद है।

