पटना। राजधानी के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहागी गांव से एक दर्दनाक वाक्या सामने आया है। जहां एक पति ने तेज हथियार से अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतका की शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व दिलीप के साथ हुई थी। पिछले कुछ सालों से पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य के साथ अवैध संबंध है। इसी शक के आधार पर पति ने मध्य रात्रि में जब मृतका गहरी नींद में थी, उस वक्त तेज हथियार से उसके गले पर वार कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इधर, परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पति की गिरफ्तारी के साथ साथ हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *