नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरौनी चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर नवगछिया की ओर से कुर्सेला की तरफ जा रहे जुगाड़ गाड़ी में पीछे से तेज रफ्तार से आ रही गिट्टी लदे एक हायवा ने जोरदार धक्का मार दिया. जिससे कि जुगाड़ गाड़ी पर बैठे 12 वर्षीय बच्चा सड़क पर नीचे गिर गया और उसे रौंदते हुए हायवा आगे निकल गया. जिसमें कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक बच्चे की पहचान कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रमैली गांव निवासी श्रवण साह के 12 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार साह के रूप में की गई है. दुर्घटना के बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने रंगरा पुलिस को दी. जब तक पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंचती इसके पूर्व स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक एनएच 31 सड़क मार्ग को जाम कर दिया. जिससे कि दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई.

इसकी सूचना मिलते ही रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार अपने दल बल के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से जाम हटाया. इसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल हो सका. इसके बाद पुलिस ने बच्चे की लाश को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. वहीं दूसरी ओर दुर्घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त हायवा का चालक मौके का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा.

दुर्घटना में बाल-बाल बचे जुगाड़ गाड़ी चालक

दुर्घटना स्थल के समीप मौजूद प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय एक दुकानदार ने बताया कि दिन के लगभग 8 बजे नवगछिया की ओर से कुर्सेला की ओर जा रही एक जुगाड़ गाड़ी में तेज रफ्तार से आ रही हाईवा ने पीछे से जोरदार तरीके से धक्का मार दिया. धक्के के बाद जुगाड़ गाड़ी एवं उस पर बैठा 12 वर्षीय बच्चा फुटबॉल की तरह 10 फीट ऊपर उछल गया. सड़क पर सामने गिरे बच्चे को हायवा कुचलते हुए आगे निकल गया.

पीछे से आ रही एक टैंकलोरी ने हायवा में पुनः पीछे से जोरदार धक्का मार दिया और हायवा अनियंत्रित होकर सड़क के दाई ओर गड्ढे में जाकर पलट गई. वहीं दूसरी ओर जुगाड़ गाड़ी को चला रहे हैं मृतक बच्चे के पिता श्रवण साह सड़क किनारे गिर गए. जिससे कि वह बाल बाल बच गए. दुर्घटना में बाल-बाल बचे श्रवण साह सड़क पर अपने पुत्र की जीर्ण शिर्ण अवस्था में लाश को देखकर बदहवास हो गए.

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़ ने उसे संभाला. उन्होंने बताया कि वह बेहद गरीब है. जुगाड़ गाड़ी चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. वह खाने का चावल लाने के लिए बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्ली कित्ता गांव स्थिति अपना ससुराल गया था. जहां से वह दो बोरा चावल लेकर तड़के 4:30 बजे अपने घर के लिए निकल गया था. मगर मदरौनी चौक के समीप आते ही यह हादसा हो गया. मृतक 12 वर्षीय आनंद श्रवण साह का मंझला पुत्र था. गांव के स्थानीय विद्यालय में चौथी वर्ग का छात्र था. इस बाबत रंगरा थाने में मृतक बच्चे के पिता श्रवण साह के बयान पर अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *