,, वासंतिक नवरात्र को लेकर नवगछिया में भक्ति में माहौल
नवगछिया: मोहन पोद्दार, नवगछिया के शहीद टोला स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा समिति की ओर चल रहे दुर्गा पूजन महोत्सव में कल शुक्रवार को बेल निमंत्रण दिया गया. समिति के पंडित अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि नवगछिया में बेल (बिल्व पत्र) के पेड़ को दुर्गा पूजा के लिए विशेष पाठ पूजा के साथ मुख्य यजमान कारू राय के द्वारा निमंत्रण दिया गया.
प्रार्थना की गई कि माता की पूजा अर्चना निर्विघ्न रूप से पूरी हो. इस पूजा अर्चना में बेल के एक फल पर लाल कपड़ा भी बांधा गया. इस फल को आज माता की विशेष पूजा अर्चना के लिए पूजा स्थल पर लाया गया. आज सप्तमी पूजन में माता का सिंगार शुरू हो गया है.

देर रात प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. रात में देवीजागरण का कार्यक्रम भी होगा. मौके पर गोपाल भारती, चंद्रगुप्त साह, धुव गुप्ता, अशोक सिंह, संजीव भगत, सुशील सुधाकर के अलावे काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

नोट: कल महाआरती के बाद भजन संध्या का आयोजन होगा
बताते चलें कि कल किमिटी की तरफ से 21 किलो लड्डू का भोग बजरंग वाली जी को लगाया जाएगा

