भागलपुर : मंगलवार सुबह नौ बजे रामपुर खुर्द मुसहरी टोला दस पुलिया के नजदीक नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित बाबुटोला के सुरेश यादव के रौनक कुमार यादव (16) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। छात्र अपने खेत खलियान की देखभाली कर वापस घर लौट रहा था।
Total Downloads: 102
सूत्रों के मुताबिक उसने अपने दोनों कानों में हेडफोन लगाकर रखा था। जिसके वजह से ट्रेन पास करने की आवाज उसके कानों तक नही पहुंच सकी। मृतक छात्र टीएनबी कालेज के इंटर का छात्र बताया जा रहा है। घटना कि जानकारी रेलवे पुलिस को होते ही भागलपुर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुर्घटना में मृतक रौनक का शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था।
बेटे का शव देखकर मां छाती पीटकर रोने लगी
बेटे रौनक की मौत की खबर सुनकर उसके घरवाले व बाबुटोला के कई लोग रेलवे लाइन की ओर दौड़े। मृतक छात्र के माता पिता के पहुंचते ही सभी दहाड़ मारकर रोने लगे।

रेलवे ट्रेक पर रोते हुए पिता सुरेश यादव ने बताया कि पूरे बाबुटोला गांव में उसका बेटा रौनक पढ़ने में सबसे अव्वल था। किसी से भी उसकी दुश्मनी नही थी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने में जी जान से जुटा था रौनक, पढ़ाई लिखाई के अलावा कभी कभार बस खेत देखने जाता था बेटा। इस दौरान मृतक छात्र की मां भी छाती पीटकर दहाड़ मारकर रो रही थी। स्थानीय लोगों के भी आंसू इस दुख की घड़ी में रुक नही रहे थे।

