खरीक : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना के खेड़ी गांव में दलालों के हाथों बिक चुके ढोढ़ीया दादपुर पंचायत के स्वर्गीय सियाराम मंडल के पुत्र रोहित कुमार 14 मंगलवार को सकुशल अपने घर वापस आ गया है. करीब 7 माह बाद अपने बच्चे को पाकर रोहित के परिजन काफी खुश हुए और उनके आंखों से आंसू निकल आए. परिजनों का कहना है कि 7 माह पहले नवगछिया स्टेशन से रोहित रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

यूपी में मानव तस्करों ने पचास हजार में बालक को बेचा, पूर्व विधायक के पहल पर सकुशल वापस आया बालक

★ यूपी के भाजपा विधायक ने हस्तक्षेप पर बच्चे को कराया मुक्त

★ मंगलवार को पुत्र को देख छलक आये परिजनों के आंखों से आंसू

काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि रोहित उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना के खेड़ी गांव में एक बड़े कृषक के यहां रहता है. गांव से जब स्थानीय लोगों के साथ परिजन रोहित को लाने के लिए उत्तर प्रदेश गए तो वहां पर रोहित को देने से मना कर दिया और ₹100000 की मांग की. ग्रामीण जब रोहित को घर ले जाने की जिद पर अड़ गए तो रोहित के कथित मालिक ने ग्रामीणों को डरा धमका कर भगा दिया. ग्रामीण बताते हैं कि रोहित के कथित मालिक ने कहां कि उसने रोहित को कुछ दिन पहले ही 50 हजार रुपए में खरीदा है. जब रोहित के परिजनों को कोई रास्ता नजर नहीं आया तो उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र से मामले में पहल करने की मांग की.

इंजीनियर शैलेंद्र के पहल पर यूपी में सक्रिय हुई भाजपा की टीम

पूरे मामले से अवगत होकर भाजपा नेता इंजीनियर शैलेंद्र ने वहां के स्थानीय विधायक संगीत सोम से संपर्क किया. जब संगीत सोम ने स्थानीय थाना पुलिस की मदद से मामले में पहल किया तो मानव के खरीद फरोख्त करने वाले लोगों की एक न चली और उन्हें रोहित को वापस करना पड़ा. भाजपा विधायक संगीत सोम ने ही रोहित को अपने घर के लिए उत्तर प्रदेश से रवाना किया.

भाजपा नेता पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि पिछले दिनों उन्हें इस मामले की जानकारी भाजपा खरीक मंडल के बूथ अध्यक्ष अलोपी मंडल ने दी थी. मंगलवार को इंजीनियर कुमार शैलेंद्र अपने समर्थकों के साथ रोहित के गांव पहुंचकर उसके परिजनों को बधाई दी और रोहित को मन लगाकर पढ़ने और घर का काम काज ठीक तरह से देखने की सलाह दी. इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष इंजीनियर चंदन कुमार यादव भी मौजूद थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet