नवगछिया : छात्र संघ चुनाव में नवगछिया के जी बी कॉलेज व एम ए एम कॉलेज में छात्र राजद के जलवा रहा. नवगछिया के जीबी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर छात्र राजद के सुकेश कुमार, महासचिव मो कौशर आलम, उपाध्यक्ष पद पर मणिकांत यादव, संयुक्त सचिव श्याम कुमार, कोषाध्यक्ष हर्ष राज एवं सदस्य में सात उम्मीदवार में तीन उम्मीदवार अभिनव कुमार, अमोद कुमार एवं अभिनाश कुमार विजेता हुए.

-जीबी कॉलेज व एम ए एम कॉलेज में छात्र राजद का रहा जलवा

– जी बी कॉलेज से सुकेश व एम ए एम कॉलेज से रूबी विजेता

निर्वाचित प्रतिनिधियों को निर्वाची पदाधिकारी सह माह विद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिन्हा ने प्रमाण पत्र सौपा. इस मौके पर अवजर्व डॉ अवधेश झा, दंडाधिकारी बीईओ दिनेश प्रसाद यादव, सह निर्वाची पदाधिकारी राजेंद्र सिंह मौजूद थे.

वहीं मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में भी अध्यक्ष पद पर छात्र राजद की रुबी कुमारी विजेता बनी. जबकि महासचिव पद पर सिंकी कुमारी, संयुक्त सचिव पर लिपिक कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुई थी. वहीं सदस्य पद पर गुनजन कुमारी, प्रीति कुमारी विजई हुई. सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को निर्वाची पदाधिकारी सह माह विद्यालय के प्राचार्य डॉ भावना झा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *