खरीक : भागलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद के पैतृक गांव राघोपुर छोटी अलालपुर में बुधवार को घर गिरने से मलबे में दबकर 12 वर्षीय काजल कुमारी की मौके पर मौत हो गई. मलबे में दबे एक ही परिवार के तीन महिलाओं को ग्रामीणों के ततपरता से बच लिया गया. जिन महिलाओं को मलबे से सकुशल बाहर निकाला गया उनमें अनीता देवी 45 वर्ष पति सुरेश मंडल अलालपुर, मंगली देवी 20 वर्ष पति सालंधर कुमार और सुधा देवी 23 वर्ष पिता सुरेश मंडल सभी छोटी अलालपुर राघोपुर शामिल है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम करने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

घर गिरी में घायल महिलाओं का इलाज जेएलएनएमसीएच मायागंज और निजी अस्पताल में चल रहा है. घायल महिलाओं की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर खरीक अंचल निरीक्षक आशुतोष झा पहुंचे और घर गिरी की जांच की. ग्रामीणों ने बताया की ईद खपरैल का घर पुराना था. घर का एक पाया झुका हुआ था. पाया झुकने से घर का संतुलन बिगड़ गया और अचानक घर गिर गया जिस समय घर गिरा उसमें काजल समेत चार महिलाएं घर में थी. जैसे घर गिरा सभी महिलाएं घर के मलबे में दब गई. कोई पुरुष सदस्य नहीं था.

आसपास के लोग बचाव के लिए सामने आए . ईनो की तत्परता से 3 महिलाओं को बचा लिया गया लेकिन 12 वर्षीय काजल मलबे में ही रह गई. बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जब तक मालवे को हटाकर काजल को निकाला तब तक काफी देर हो चुकी थी . मदद की बाट जोह रही काजल दम तोड़ चुकी थी. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर किशोरी के लाश को बाहर निकाला.

परबत्ता पुलिस स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. इस संदर्भ में पूछे जाने पर अंचल निरीक्षक आशुतोष झा ने बताया की जिला आपदा कोषांग को संचिका बनाकर भेजा जाएगा अग्रिम दिशा निर्देश के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी. खरीक अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया ने कहा की घर गिरी में पीड़ितों की मदद के लिए प्रावधान नहीं है. जरूरी दिशा निर्देश लिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *