खरीक:भागलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पैतृक पंचायत राघोपुर के छोटी अलालपुर शंकरपुर चैती दुर्गा मंदिर मेला परिसर में मंगलवार को भीषण आग लगने से 48 दुकान समेत 17 फूस के घर जलकर राख हो गए. आग को काबू पाने में ननकार का राज कुमार मंडल,सुशील मंडल, महेश्वर मंडल और पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल गंभीर रूप से झुलस गया.आग में झुलसे लोगों का प्राथमिक उपचार निजी अस्पताल में किया जा रहा है. अगलगी की घटना की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर धधकती आग की लपटों को नियंत्रित किया.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

10 लाख से अधिक की हुई क्षति

अगलगी में लोगों को बचानेपूर्व जिला पार्षद समेत में 4 लोग झुलसे

अग्निशमन टीम आने पर आग पर पाया काबू

प्रशासनिक पदाधिकारी की ओर से अंचल निरीक्षक मौके पर पहुंचकर क्षति का किया आकलन

बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.अगलगी की सूचना मिलने पर प्रशासनिक पदाधिकारियों की ओर से खरीक अंचल के अंचल निरीक्षक आशुतोष झा मौके पर पहुंचकर अगलगी की घटना से हुई क्षति का आकलन किया.सीआई आशुतोष झा ने बताया रेलवे लाइन के बगल में दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित मेले में आग लग गई.आग लगने से 48 दुकान और 17 घर जलकर राख हो गया. आग की लपटें जब दुकान की ओर बढ़ने लगी तो कुछ ग्रामीणों ने आग बुझाने के बजाय श्रृंगार की दुकनों से कॉस्मेटिक समान और कॉस्मेटिक आभूषणों की लूट करने लगे जिन .लोगों के हाथों में जो सामान आया वही उठा ले गया.

शेष बचे समान आग में जलकर राख हो गया. कुछ ही देर में पूरा मेला मेला परिसर आग की चपेट में आकर राख में तब्दील हो गया.व्यवसायी बड़ी उम्मीद से मेला में दुकान लगाने आए थे.उम्मीद था इस बार अच्छी कमाई होगी लेकिन अगलगी की घटना ने सब कुछ लील लिया. पीड़ित व्यवसायी नरेश साह, छठु रजक, प्रदीप साह, राजा कुमार समेत अन्य अग्नि पीड़ित व्यवसायियों ने बताया कि हम लोग बड़ी उम्मीद के साथ इस बार मेला परिसर में दुकान लगाए थे.लेकिन अगलगी की घटना में सभी व्यवसाइयों की दुकान की परिसंपत्ति जलकर राख हो गई.

व्यवसायियों के आकलन के मुताबिक तकरीबन 10 से 15 लाख का समान और नगद जलकर राख हो गया. व्यवसायियों का कहना है कि हम लोग अब कहीं के नहीं रहे. अगलगी में जिन लोगों के घर जले उनमें शंकरपुर के नंदलाल मंडल, श्याम मंडल, नारद मंडल, कैलाश मंडल, जयप्रकाश मंडल, विनोद मंडल, बिहारी मंडल, सुधीर रजक, वीरेंद्र रजक, सुभाष रजक, सुभाष मंडल, जगदीश रजक, बाबूलाल शर्मा, जैला मंडल, राजेश शर्मा, महेश्वर मंडल, योगेंद्र मंडल समेत 48 दुकानदारों का दुकान और रेलवे लाइन के किनारे बसे 17 ग्रामीणों का फूस का घर जलकर राख हो गया.आग की लपटें इतनी तेज थी की गृहस्वामी और व्यवसायी चाह कर भी घर और दुकान से समान नहीं निकाल पाए.

घरों में पड़े अनाज कपड़े जरूरी दस्तावेज नगद आभूषण समेत मेला के हिसाब से खरीदारी कर दुकानों में लगाए गए श्रृंगार का सामान मिठाइयां गुटके कृत्रिम आभूषण समेत अन्य जीवन रक्षक जरूरी समान जलकर राख हो गया. तकरीबन 10 से 15 लाख की क्षति का आकलन किया जा रहा है. बचाव दल में झुलसे पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल, भाजपा नेता प्रमोद मंडल, मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल मंडल ने बताया आग की लपटें महावीर मंदिर के बगल से उठी थी.आग लगने का सही-सही कारण पता नहीं चल पा रहा है.कुछ ही देर में आग की लपटें बहुत तेज रफ्तार से ऊपर की ओर उठने लगी और कुछ ही देर में गगन चुंबी आग की लपटें आसपास के दुकानदारों के दुकानों और रेलवे लाइन के बगल में बसे लोगों का घर जलकर राख हो गया शंकरपुर के तकरीबन 65 सभी अग्नि पीड़ितों को अभिलंब प्रशासनिक सहयोग मिलना चाहिए.

अग्नि पीड़ितों को जल्द से जल्द मदद की जरूरत है. यदि ऐसा नहीं होगा तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे. खरीक अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया ने कहा राघोपुर शंकरपुर छोटी अलालपुर के सभी अग्नि पीड़ितों को प्रशासनिक स्तर से सहयोग किया जाएगा और सहायता मुहैया कराई जाएगी. अंचल निरीक्षक को अगलगी की का मुआयना कर रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया है जल्द ही अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री और सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी.

क्या कहते हैं पूर्व पार्षद

पूर्व पार्षद विजय मंडल का कहना है की राघोपुर में कुल 65 लोगों के घर और दुकान जलकर राख हो गए ऐसे अग्नि पीड़ितों को प्रशासन अभिलंब क्षतिपूर्ति सहायता राशि मुहैया कराएं. अन्यथा हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे पूर्व में भी रेलवे लाइन पर बसे विस्थापित अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री और सहायता राशि नहीं मिल सकी है. इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके लिए अग्नि पीड़ित चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet