नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के गोनरचक में शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का ग्रामवासियों द्वारा इनका स्वागत किया गया गांव के प्रबुद्ध लोगों द्वारा गांव की सभी समस्या को सांसद जी के सामने रखा गया. इस अवसर पर सांसद बुलो मंडल ने संबोधन में गांव की मुख्य सड़क बनाने की सहमति दी.
Total Downloads: 116
मौके पर सांसद ने कहा राज्य व केंद्र की सरकार जनविरोधी है. केंद्र व राज्य दोनों समाज का बंटवारा करके अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं. जनता ऐसे लोगों को पहचान ले और वक्त आने पर इस तरह की पार्टी को जरूर सबक सिखाएं.

इस अवसर पर अति पिछड़ा प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष संजय मंडल, इस्माइलपुर के मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत कुमार मंडल, ब्रजेश कुमार और गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

