नवगछिया : शुक्रवार की देर रात मुसलाधार वर्षा के कारण भागलपुर मधेपुरा को सीधा जोड़ने वाली बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ दलदल में तब्दील हो गई. पहुंच पथ निर्माण ना होने के कारण सड़क के दलदल में तब्दील हो जाने से पहुच पथ पर आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गई है. कच्ची सड़क होने के कारण सड़क कीचड़मय हो गया है. सड़क कीचड़मय हो जाने के कारण आने जाने वाले वाहन कीचड़ में फंस रही है. जिस कारण पहुच पथ पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है. सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि दो पहिया वाहन भी उस से होकर गुजरना मुश्किल हो गया है.
,, सड़क के दलदल में तब्दील होने से आवागमन है प्रभावित
दो पहिया वाहनों को वहन चालक गाड़ी से उतार कर पैदल खींच कर पार करना पड़ रहा है. वहीं सवारी वाहन चालक जब कीचड़मय सड़क से होकर गुजरती है तो उसका वाहन कीचड़ में फस जा रहे हैं. फंसे हुए ल वाहनों को ट्रैक्टर से खींच कर बाहर निकालना पड़ रहा है. जिस कारण यात्रियों सहित वाहन चालकों को भी घोर परेशनियों का सामना करना पर रहा. मालूम हो कि बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ का निर्माण कार्य किसानों को भू अर्जन विभाग द्वारा मुआवजे का भुगतान नहीं किए जाने के कारण नहीं हो पाया है. कुल 61 किसानों को भू अर्जन विभाग द्वारा अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा देना है.

लेकिन अब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया. कोसी पार कदवा, ढोलबज्जा के लोगों का कहना है कि पुल उद्घाटन हो गया है लेकिन सड़क का निर्माण भू अर्जन के विभाग की लापरवाही के कारण नहीं हो पायाहै. हम लोगों को उम्मीद थी कि पुल उद्घाटन के बाद हम लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा. लेकिन पुल के उद्घाटन हुए तीन वर्ष बीत गए लेकिन अब तक सड़क नहीं बन पाई. आज भी हम लोगों को बरसात के चार माह 40 किलोमीटर घूम कर ही नवगछिया जाना पड़ता है.


