नवगछिया : बंद के दौड़ान नवगछिया में 45 मिनट तक हुए उपद्रव की घटना के बाद नवगछिया के बाजार के दुकानदार काफी डरे सहमें हैं. लोग दबी जुबान से कह रहे हैं कि इस तरह का तांडव उन लोगों ने पहले कभी नहीं देखा था. बाजार में खुले आम लूट पाट देख कर उनलोगों की आंखें फटी रह गयी थी. दुकानदारों ने बताया कि बंद समर्थकों के आढ़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने इस तरह का कृत्य किया है. बंद समर्थक काफी शांत थे. वे लोग दुकानों को बंद कर लेने का आग्रह कर रहे थे. लेकिन समर्थकों के बीच में ही घुसे उपद्रवी उपद्रव की नियत से ही नवगछिया बाजार आये थे.

,, जिसको जो मिली ले कर चलते बने, कुछ समझ नहीं आया तो सामानों की कर दी क्षति

जानकारी मिली है कि उपद्रवियों को जो मिला ले कर चलते बने और जब कुछ समझ नहीं आया तो सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. विषहरी स्थान के पास उपद्रवियों ने एक किराने की दुकान के आगे रखा करोसीन तेल सड़क पर उड़ेल दिया, पोद्दार गली में हल्दी और मसालों और सोयाबीन की बड़ी को सड़क पर बिखेर दिया. विषहरी स्थान रोड में शादी ब्याह में पहनने वाले सामानों को लेकर कुछ उपद्रवी भाग गये. एक बैग के दुकान से चार टेडीबियर वाला बैग ले कर भाग गये. एक दुकान में उपद्रवियों नू सेटकेश तोड़ दिया.

इन दुकानदारों के सामानों की हुई क्षति

नवगछिया थाना पहुंचे व्यवसायियों ने थाने में प्राथमिकी के लिए दिये जाने वाले आवेदन को लिख भी लिया था. लेकिन व्यवसायियों ने थाने में आवेदन देने का हिम्मत नहीं जुटा पाये. अपने आवेदन में कुछ व्यसायियों ने अपनी क्षति का जिक्र किया है जो इस प्रकार है. राजीव गुप्ता के दुकान से चार टेडीबियर, बैग और खिलौने, गंगा पोद्दार के दुकान से चार बैग, दो ट्राली, पंकज पोद्दार के दुकान से एक बोरा बड़ी बिखेर दिया, शंकर बैग के दुकान से प्लाइपन का दो बैग छिन लिया और दुकानदार के साथ मारपीट भी की. कई दुकानदार ऐसे भी हैं जिन्हें व्यापक रूप से नुकसान पहुंचा है लेकिन उन लोगों ने आवेदन में अपनी क्षति तक का जिक्र नहीं किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *