नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Total Downloads: 330
नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मामला खरीक थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 12 नवंबर 2025 को नाबालिग की मां ने खरीक थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि अभिषेक कुमार उर्फ गोविंदा उनकी नाबालिग बेटी का शादी की नीयत से अपहरण कर ले गया है।
शिकायत के आधार पर खरीक थाना में कांड संख्या 336/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में तकनीकी और मानवीय जांच के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई।

25 सितंबर को नाबालिग बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने 25 सितंबर 2026 को नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही मामले में नामजद आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ गोविंदा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुंगेर जिले के नयारामनगर थाना क्षेत्र के बिंद टोली का रहने वाला है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
नाबालिग की पहचान कानूनन गोपनीय रखी गई है।
