नारायणपुर- प्रखंड के नगड़पारा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर निवासी संजय झा को बुधवार को बिहपुर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने पुलिस बल की मदद से नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया.थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि नवगछिया रसलपुर निवासी सुधीर कुमार, मो.आसीफ आलम,मो.परवेज से एसपी बनकर किसी भी विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति दो लाख पैंतीस हजार रुपये के हिसाब से ठगी कर लिया था.

नौकरी का झांसा देने वाले भ्रमरपुर निवासी संजय झा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी नहीं लगने पर जब वापस रुपये मांगा तो स्वयं को एसपी बताया साथ ही भ्रमरपुर के आई जी,डीआईजी की होने की दलील देकर भयभीत कर पुलिसिया रौब दिखाया.लगातार लोगों से संपर्क बनाने के बाद पैसे वापस नहीं देने व सच्चाई उजागर होने पर नवगछिया थाना क्षेत्र के मो.आसीफ ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जाँचोपरांत नकली एसपी को गिरफ्तार कर लिया.पुछताछ के दौरान संजय झा ने बताया कि कई बर्षो से नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले को कबुल किया है.

ग्रामीण सुत्र के अनुसार संजय रेलवे ग्रुप डी,आर्मी व बिहार पुलिस का नौकर लगाने का झांसा देकर लगभग सैकड़ौ युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर चुका है.बेरोजगार युवाओं को विश्वास में लेने के लिए फर्जी प्रवेश पत्र के साथ साथ फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया करता था.संजय झा पाँच वर्ष पुर्व होमगार्ड की नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद एक रैकट बनाया है. जिसमें आसपास के दर्जनों लोगों की होने की बात सामने आ रहे हैं

जो युवाओं को सामने एक दुसरे को लग्जरी वाहन के साथ साथ वरीय पदाधिकारी का संज्ञा देकर सम्मानित के साथ पुकारा करते थे जिससे युवा वर्ग बेरोजगारी को लेकर आसानी से झांसा में आकर लाखों रुपए देकर ठगी का शिकार हो जाते थे. वहीं थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *