नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में अब बिजली उपरोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलने लगेगी. बिजली विभाग द्वारा बेहतर ढ़ंग से विद्युत अपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 10 और पांच एमभीए क्षमता वाला ट्रांसफरमर लगाया गया है. जानकारी के अनुसार इससे पूर्व नवगछिया में पांच और 3.15 एमभीए का ट्रांसफरमर लगा था. नवगछिया विद्युत विभाग प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रभात रंजन ने उच्च क्षमता के ट्रांसफरमर लगाये जाने के बाद उपभोक्ताओं को होने वाले फायदों के बारे में बताते हुए कहा कि अक्सर नवगछिया में लो शेडिंग की शिकायत थी जिसकी संभावना अब नहीं के बराबर होगी, और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति की जा सकेगी.
अब निर्बाध होगी विद्युत आपूर्ति, लगा दस और पांच एमभीए का ट्रांसफरमर
अब निर्बाध होगी विद्युत आपूर्ति, लगा दस और पांच एमभीए का ट्रांसफरमर
,, अगले 24 घंटे में कार्य करने लगेगा नया ट्रांसफरमर
,, नवगछिया बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश
भविष्य में अगर नये फीडर भी बनाये जायेंगे तो उच्च क्षमता का ट्रांसफरमर रहने के कारण कोई परेशानी नहीं होगी. एक ट्रांसफरमर खराब हो जाने की स्थिति में भी दूसरे ट्रांसफरमर से पूरे अनुमंडल में विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करने में कोई परेशानी नहीं होगी. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि फिलहाल दोनों ट्रांसफरमर को चार्ज किया जा रहा है. अगले 24 घंटे में नये ट्रांसफरमर से बिजल की आपूर्ति की सुनिश्चित की जायेगी. एमआरटी के सहायक अभियंता लगातार नये ट्रांसफरमरों की जांच कर रहे हैं.

सभी कनीय अभियंता समय पर करें विपत्रीकरण : कार्यपालक अभियंता
नवगछिया बिजली प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रभात रंजन ने सभी कनीय अभियंताओं और विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ एपीएल बिजली कनैक्शन को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया. बैठक में कार्यपालक अभियंता ने सभी कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन भी घरों में बिजली का मीटर लगाया जा रहा है उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाय. उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली प्राप्त हो इसके लिए मीटर लगाने की प्रक्रिया को पूर्ण सुरक्षित ढ़ंग से लगाया जाय. जिन लोगों ने कैंप में कनैक्शन के लिए आवेदन दिया है
वैसे लोगों के घरों में बिजली का नया कनैक्शन कैंप की अवधि मेंही लगा दें. कार्यपालक अभियंता ने कनीय अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि नये उपभोक्ताओं को बिजली बिल समय से किया जाय. लेजर पावर टीम, पीएमए को उपभोक्ताओं को दी जा रही बिजली की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में सभी कनीय अभियंता, सहायक अभियंता सजीव कुमार, आईटी मैनेजर विकास कुमार, एमआरटी के सहायक अभियंता प्रणव मिश्र आदि अन्य भी मौजूद थे.


