मैट्रिक में गणित विषय को लेकर बिहार बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सारे प्रश्न सिलेबस से पूछे गए हैं। गणित में कोई अलग से अंक नहीं मिलेगा। बोर्ड की मानें तो मैट्रिक का मूल्यांकन दो दिन में समाप्त हो जायेगा। रिजल्ट स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

मैट्रिक में गणित विषय को लेकर बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सारे प्रश्न सिलेबस से पूछे गए हैं। गणित में कोई अलग से अंक नहीं मिलेगा। बता दें कि गणित विषय की परीक्षा को लेकर छात्रों ने बवाल काटा था। छात्रों का कहना था कि सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे गए हैं। पटना, मुंगेर और पूर्णिया जिला में लगभग सात हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बचा है। इसके साथ बोर्ड ने कहा है कि व्हाइटनर वाले ओएमआर की जांच नहीं होगी।

मूल्यांकन के साथ मार्क्‍स की स्कैनिंग भी चल रही है। वहीं 50 फीसदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न के ओएमआर की स्कैनिंग भी की जा चुकी है। वस्तुनिष्ठ प्रश्न के आंसर माध्यमिक शिक्षा द्वारा तैयार कर लिए गए हैं। बोर्ड सूत्रों की मानें तो 20 अप्रैल तक स्कैनिंग के साथ रिजल्ट संबंधित सारे काम कर लिये जायेंगे। इसके साथ ही रिजल्ट तैयार हो जायेगा। वहीं इंटर में मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू हुआ था। जबकि अभी भी 50 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बचा है। अंग्रेजी में शिक्षकों की कमी होने से मूल्यांकन धीमा है। जबकि मैट्रिक में मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होने के बावजूद रिजल्ट जल्दी तैयार हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *