नवगछिया – भागलपुर मामले में सीनियर एसपी मनोज कुमार ने गंभीरता दिखाते हुए जेल के एएसआई सुरेश उरांव और विनय कुमार को निलंबित कर दिया है. बिहार में बीजेपी के एक नेता को कोर्ट में पेशी के दौरान सेल्फी लेना खासा महंगा पड़ी. भागलपुर विशेष केन्द्रीय कारा में बंद नाथनगर हिंसा मामले के आरोपी और भाजपा नेता प्रणव दास ने पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में ही सेल्फी ली.

इस सेल्फी में उनके साथ भागलपुर हिंसा मामले में बंद अर्जित शाश्वत भी शामिल हैं. मामले में सीनियर एसपी मनोज कुमार ने गंभीरता दिखाते हुए जेल के एएसआई सुरेश उरांव और विनय कुमार को निलंबित कर दिया है. पेशी के दौरान सेल्फी लेने और पुलिस की ओर से लापरवाही बरते जाने के खिलाफ एसपी ने ये कार्रवाई की है.

वहीं ज्यूडिसियल कस्टडी में प्रतिबंधित मोबाइल रखने और सेल्फी लेने के मामले में प्रणव दास पर भी सीनियर एसपी ने जोगसर थाना में एफआईआर करने का आदेश दिया है. इस मामले में पुलिस प्रणव दास को रिमांड पर भी लेगी. मालूम हो कि भागलपुर हिंसा के मामले में अर्जित शाश्वत के साथ संजय भट्ट और प्रणव दास की कल शुक्रवार को नाथनगर हिंसा माले में कोर्ट में पेशी हुई थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *