नवगछिया : डाँ. सैम्युअल हैनिमैन के जन्मदिवस के अवसर पर भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में सतगुरु होमियो हाँल एवं मुस्कान इंटरप्राईजेज नवगछिया द्वारा नि:शुल्क चेचक शिविर महावीर मंदिर राजेन्द्र कालोनी नवगछिया मे मंगलवार को लगाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर डाँ. अनंत विक्रम के देखरेख मे हुआ.
Total Downloads: 116
आयोजन को सफल बनाने के लिए पंकज कुमार भारती, फाइटर जेम्स, संजीव पासवान,अजय सिंह कुशवाहा, अमित कुमार,विकास अक्की, अविनाश कुमार, मो नाजिम, संजय पासवान, रिन्कू, मनोज केजरीवाल आदि लगे हुए थे. डाँ. सैम्युअल हैनिमैन के जन्मदिवस क इस अवसर पर ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद, वार्ड पार्षद मुन्ना भगत, दीपक भगत,मनीष सिंह,डाॅ मुकेश कुमार,

डाँ अरूण पौदार, डाँ ईरफान, बिजय बिहारी, रंजन मिश्रा,एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस मौके पर लगभग एक हजार बच्चों को चेचक की खुराक पिलाया गया. इस अवसर पर नगर पंचायत की अध्यक्षा प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने इस कार्य की सराहना की और आगे इस कार्य में मदद करने का आश्वासन दिया. डॉ अंनत विक्रम ने कहा कि यह शिविर प्रत्येक रविवार को अलग अलग जगहो पर लगाया जाएगा.

