नवगछिया : नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को भोजपुरी फिल्म बिंदिया तोहरे नाम के की शुटिंग का उद्घाटन गोपालपुरविधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने नारियल फोड़ कर किया. इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि इलाके में लगातार फिल्म, संगीत एलबम का निर्माण होना चाहिए. इससे यहां की कला संस्कृति और अंचलिकता को बल मिलेगा.
तेतरी दुर्गा स्थान में भोजपुरी फिल्म की शुटिंग का विधायक ने किया उदघाटन
,, विधायक ने कहा लगातार फिल्म निर्माण से कला संस्कृति को मिलेगा बल
विधायक ने कहा कि वे खुद अंगिका फिल्म खगड़िया वाली भौजी में अभिनय कर चुके हैं तो दूसरी युवा अवस्था में कई रंगमंचों पर यादगार अभिनय किया है. इस अवसर पर बिंदिया तोहरे नाम के फिल्म के डायरेक्टर भागलपुर के आतिश गुप्ता व फिल्म के पटकथा लेखक नन्हे पांडेय संयुक्त रूप से कहा कि यह फिल्म अन्य भोजपुरी फिल्मों से पूरी तरह से अलग है. एक स्वस्थ प्रेम कहानी को इसमें दिखाने का प्रयास किया जायेगा. फिल्मको बिहार के कई जिलों में शूट किया जाना है.

नवगछिया में दस से बारह लोकेशनों पर फिल्म को शूट किया जायेगा. फिल्म में नवगछिया की अंचलिकता कोदिखाने का भी प्रयास किया जायेगा. फिल्म में लोकप्रिय गायक नागेंद्र उजाला नायक, ज्योति सिंह नायिका, गायक आलम राज, कैमरा मैन संजय यादव और कुलदीप शर्मा, सहायक निर्देशक अमित तिवारी हैं. शूटिंग के उद्घाटन केमौके पर संपूर्णक्रांति मंच के जयप्रकाश महंथ, मुन्ना जयसवाल, निर्देशक आतीश गुप्ता, नायक नागेंद्र उजाला, नायिका ज्योति सिंह, गायक आलम राज, लोकगायक व संगीतकार चेतन परदेशी, गीतकार पंकज प्रियदर्शी, गायक दीपक फलकावाले, घनश्याम मास्टर, अभिनेता अजेश साहू आदि अन्य भी थे.


