नवगछिया : इस्माइलपुर से जहान्वी चौक तक बनने वाले रिंग बांध के निर्माण कार्य को आंरभ करने की मांग को लेकरअनशन पर बैठे इस्माईलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल का अनशन शुक्रवार की संध्या चार बजे 53 घंटे के बाद कार्यपालक अभियंता बीरेंद्र प्रसाद के लिखित आश्वासन पर समाप्त कर लिया गया. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, बीडीओ राजीव कुमार रंजन, अंचल अधिकारी उदय कृष्ण यादव की उपस्थिति में जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद ने जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल को यह आश्वासन दिया कि जन सहयोग मिला तो शनिवार से बांध का निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा.
– कार्यपालक अभियंता के लिखित आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन
– कार्यपालक अभियंता ने लिखित दिया कि जन सहयोग मिला तो शनिवार से बांध निर्माण का कार्य होगा आरंभ
कार्यपालक द्वारा अभियंता द्वारा लिखित आश्वासन मिलने के बाद एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ मुकुल कुमार, रंजन पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने जूस पिलाकर अनशन को समाप्त कराया. जिला परिषद विपिन मंडल ने बताया कि कार्यपालक अभियंता बीरेंद्र प्रसाद ने लिखित आश्वासन दिया है कि शनिवार से बांध निर्माण का कार्य आरंभ किया जाएगा. उनके आश्वासन के बाद अनशन को समाप्त कर लिया गया है.
शनिवार तक विभाग द्वारा निर्माण कार्य आरंभ नहीं कराया जाता है तो आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी. इस बार अनशन पर मैं सिर्फ अकेला था लेकिन अगली बार इस्माइलपुर के की जनता भी अनशन में शामिल होगी. इस मौके पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के डॉ नितेश यादव, अधिवक्ता सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, श्रीकिशोर झा, अवधेश शर्मा, संतोष यादव , रणवीर यादव, सज्जन भारद्वाज सहित इस्माइलपुर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

– रिंग बांध में बने स्विलिस गेट
रिंग बांध के निर्माण कार्य आरंभ किए जाने के दौरान पदाधिकारियो से चल रही वार्ता में इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य ने रिंग बांध में स्विलिस गेट निर्माण कराए जाने की मांग भी रखी गई. इस संबंध में एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि स्विलिस गेट निर्माण के संबंध में आप हमें लिखित रुप से आवेदन दे. उक्त आवेदन को विभाग के प्रधान सचिव को भेजा जाएगा तथा इस संदर्भ में प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगी.
– बांध निर्माण में रकवा क्या जाना है अधिग्रहण
इस्माइलपुर से जहान्वी चौक तक लगभग 10 किलोमीटर कि लंबे बांध निर्माण को लेकर 325 रकबा का अधिग्रहण किया जाना है. इस आशय की जानकारी जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता बीरेंद्र प्रसाद ने देते हुए बताया कि बांध निर्माण में जिन जिन रकवा की जमीन आ रही है उसकी सूची तैयार कर ली गई है. इस संदर्भ में किसानों से दस्तावेज की भी मांग की जा रही है. दस्तावेज उपलब्ध होने में कुछ परेशानी हो रही है. उन्होंने बताया कि जिन किसानों की जमीन बांध में आ रही है उन किसानों की सूची तैयार किया जा रहा है. सूची बनने के बाद प्राक्कलन तैयार कर जल्द ही भूमि अधिग्रहण विभाग को भेज दिया जाएगा. दो महीने के अंदर किसानों को अधिग्रहण की गई भूमि का नोटिस प्राप्त करा दिया जाएगा तथा जल्द ही मुआवजे की राशि भुगतान कराई जाएगी.


