खरीक : गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने के साथ-साथ राघोपुर ब्रह्म बाबा स्थान के समीप शनिवार की सुबह से भीषण कटाव शुरू हो गया है. कटाव का रफ्तार बढ़ता जा रहा है जिससे ब्रह्म बाबा स्थान और 3.18 करोड़ की लागत से बने तटबंध और कटाव विरोधी कार्य के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे. करोड़ों की लागत से जियो बैग टीचिंग कर तैयार कटान विरोधी कार्य तैयार होने के महीने बाद ध्वस्त होना शुरू हो गया है. गंगा कटाव शुरू हो जाने से ब्रह्म बाबा स्थान के समीप कटाव का दबाव बढ़ता जा रहा है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

गंगा नदी पश्चिम दक्षिण से सीधे ब्रह्म बाबा स्थान के समीप सीधा ठोकर मार रही है जिससे भीषण कटाव शुरू हो गया है. तकरीबन 50 फीट के दायरे में गंगा नदी कटाव का कहर बरपा रही है जिससे तटीय गांव के लोगों में दहशत है. राघोपुर में कटाव पर हर साल होता है करोड़ों रुपए खर्च नतीजा ढाक के तीन पात राघोपुर खैरपुर पॉइंट पर बीते दो दशक से हर साल करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं. नतीजा ढाक के तीन पात होते हैं हर साल तटबंध बनते हैं और बाहर और कटाव की भेंट चढ़ जाते. एक आकलन के मुताबिक राघोपुर खैरपुर पॉइंट पर बीते 25 साल में अब तक तकरीबन 15 अरब से अधिक रुपए खर्च हो चुके हैं

लेकिन स्थिति पूर्ववत है. प्रत्येक साल बाढ़ के बाद अभियंताओं की टीम इस पॉइंट को निर्धारित कर कुछ ना कुछ कार्य के लिए प्राक्कलन बनाती है प्रत्येक साल प्राक्कलन के मुताबिक करोड़ों खर्च होती है. स्थानीय लोगों का कहना है की यदि इतने रुपए हम ग्रामीणों के विकास की दिशा में खर्च होता तो नई जमीन खरीद कर महानगरों में बसाया जा सकता था.

विक्रमशिला सेतु पथ पर खतरा राघोपुर में कटाव का सिलसिला यदि लगातार जारी रहा तो कटाव से ब्रम्ह बाबा स्थान सब्जी हॉट स्थल ध्वस्त होकर गंगा में समा जाएगा. ग्रामीणों को यह चिंता सताने लगी है कि अभी से कटाव शुरू हो जाने से बाढ़ के समय में हम लोगों की परेशानी काफी बढ़ जाएगी. ब्रह्म बाबा स्थान पहले से ही कटाव के मुहाने पर है कटाव को अविलंब नियंत्रित नहीं किया गया तो दायरा बढ़ता चला जाएगा और ब्रह्म बाबा स्थान ध्वस्त हो जाएगा.

एक दर्जन गांवों के अस्तित्व पर संकट

राघोपुर का ब्रह्म बाबा स्थान के समीप भीषण कटाव शुरू हो जाने से गंगा तटीय करीबन एक दर्जन गांव के अस्तित्व पर संकट के बादल मर्डर आने लगे बीते साल भी बाढ़ के समय ब्रह्म बाबा स्थान के समीप नदी के जल स्तर का दबाव बढ़ गया था जिससे ब्रह्म बाबा स्थान स्थल ध्वस्त होने की संभावना प्रबल हो गई थी.

क्या कहते हैं स्थानीय जनप्रतिनिधि

पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल राघोपुर के गंगा नमामि योजना के संयोजक प्रमोद मंडल राघोपुर पंचायत के मुखिया मनोरमा देवी मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल मंडल पंचायत समिति सदस्य निरंजन मंडल आदि लोगों का कहना है शनिवार से राघोपुर ब्रह्म बाबा स्थान के समीप कटाव तेज हो गया है कटाव का दायरा बढ़ता जा रहा है ब्रह्म बाबा स्थान जमीन के नीचे की मिट्टी नदी खंगाल कर बहा रही है. जिससे ब्रह्म बाबा स्थान के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे तकरीबन 50 फीट के दायरे में कटाव जारी है और विलंब कटाव को नियंत्रित नहीं किया गया बहुत जल्द ही कटाव का दायरा बढ़ जाएगा.

क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता

संसाधन विभाग का कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र कुमार ने कहा कि राघोपुर ब्रह्म बाबा स्थान के समीप जमीन की भूमि दलदली हो गई है इस वजह से जियो बैग स्लिप कर गया जल्द ही रिपेयर करवा दिया जाएगा.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet