पटना :  राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का आज जन्मदिन है। उन्होंने बिल्कुल सादे तरीके से पटना के यारपुर नीमचक स्थित महादलित बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बार मैं अपना जन्मदिन बिल्कुल सादे तरीके से इन बच्चों के साथ ही मनाऊंगा।

उन्होंने कहा कि आज सुबह ही पिताजी ने फोन कर जन्मदिन की बधाई दी, मां राबड़ी देवी ने भी सुबह अपना आशीर्वाद दिया। जब उनसे यह पूछा गया कि होने वाली पत्नी एेश्वर्या ने क्या कहा? तेज ने शरमाते हुए कहा कि उन्होंने भी मुझे हैप्पी बर्थडे कहा है।

जब यह पूछा गया कि उन्होंने कोई खास गिफ्ट नहीं दिया। तो तेजप्रताप ने हंसते हुए कहा कि सबसे बड़ी गिफ्ट तो वो ही हैं, वो खुद कुछ दिनों में आ रहीं तो और क्या गिफ्ट चाहिए। बता दें कि परसों यानि 18 अप्रैल को तेजप्रताप यादव और एेश्वर्या राय की सगाई होने वाली है और अगले महीने उनकी शादी है।

तेजप्रताप यादव का आज 29वां जन्मदिन है। उन्हें सभी भाई-बहनों ने सुबह ही हैप्पी बर्थडे विश किया। पूर्व मंत्री तेजप्रताप ने अपने जन्मदिन पर गरीबों के बीच केक काटा और कहा कि ‘इस समाज मे कोई बड़ा और छोटा नहीं है’, ‘सबको मिलकर देश को सशक्त करना होगा’, हम वोट की राजनीति नहीं करने आये है, , ‘गरीबों के बीच जन्मदिन मनाने में मुझे आनंद आता है’

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *