भागलपुर : शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा (सेंट्रल जेल) में प्रतिनियुक्त डेंटल डॉक्टर उज्जवल कुमार सिंह को तिलकामांझी चौकी पुलिस ने शराब के नशे में रविवार की रात गिरफ्तार किया है। वे सदर अस्पताल में दांत के डॉक्टर हैं। वहां भी वे संविदा पर बहाल हुए हैं। उनका निजी क्लिनिक भी हैं। वे सप्ताह में तीन दिन जेल में प्रतिनियुक्त किये गए थे।

बताया जा रहा है कि वो शराब के नशे में धुत होकर अस्पताल पहुंचे थे, उनकी किसी ने पुलिस में शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा और हथकड़ी पहनाकर जेल ले गई।

उन्हें शराब पीने की लत है। बताया जा रहा है कि वह कल रात भी शराब पी रहा था और उसके बाद शहर के शीतला स्थान चौक पर हंगामा कर रहा था। पुलिस ने उसे धर दबोचा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *