फारबिसगंज फोरलेन हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सूमो के टायर पंचर होने के बाद टायर बदलने के दौरान फारबिसगंज एक यात्री बस ने सभी को रौंद डाला।

हादसा सोमवार की अहले सुवह करीब 3 बजे फारबिसगंज-नरपतगंज फोरलेन रोड पर चकरदाह के समीप हुआ। सभी मृतकों और घायलों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां घायलों का इलाज जारी है। सभी अररिया चनारदेई से जा रहा था प्रतापगंज के सुखानागर। सूमो के टायर पंचर होने के बाद टायर बदलने के दौरान फारबिसगंज की ओर से आ रही यात्री बस ने सभी को रौंद डाला जिसमे चार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई।

मृतकों में एक भागलपुर के शेष प्रतापगंज सुपौल के निवासी। मृतकों में रूपेश सिंह,पिता स्व रघुनंदन सिंह,सुखानगर,प्रतापगंज,सुपौल, गौतम मिश्र पिता भरत मिश्र,भवानीपुर,प्रतापगंज,सुपौल, विजय मिश्र पिता फूलों मिश्र,दीवानगंज,प्रतापगंज,सुपौल और शंकर मिश्र पिता स्व रघुनाथ मिश्र,इशहाक चक, भागलपुर प्रमुख है।वही गंभीर रूप से घायलों में अभिनंदन कुमार पिता रामानंद दास, भवानीपुर,प्रतापगंज,सुपौल और भरत मिश्र पिता स्व कमल मिश्र, धत्ता ला,प्रतापगंज,सुपौल का इलाज जारी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक रूपेश के सूमो वाहन के चालक विशाल पिता घायल भरत मिश्र की शादी के सिलसिले में सात लोग लड़की की छेका में अररिया के चन्दरदेई गाए हुए थे। सूमो विशाल के पिता भरत चला रहा था।घर वापसी के दौरान चकरदाह के समीप सूमो का टायर पंचर हो गया। सभी रोड किनारे टायर बदलने के दौरान खड़े थे और कुछ मोबाइल से रौशनी दिखा रहे थे तभी सामान्य दिशा से आ रही एक यात्री बस ने सभी को रौंद दिया और चलता बना।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *