नवगछिया : कटिहार जिले के कुर्सेला से नवगछिया अनुमंडल के रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गेहूं कटिंग करने आए नाबालिक लड़की के साथ दो मनचले युवकों द्वारा सामूहिक रूप से दुष्कर्म कर लिया जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवगछिया की एसपी निधि रानी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है और पीड़िता उसके परिजनों से पूछताछ भी की है.

प्रीता का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. जानकारी मिली है कि नाबालिग युवती अपनी बड़ी शादीशुदा बहन के साथ कुर्सेला से रेलगाड़ी के माध्यम से आज सुबह नवगछिया स्टेशन पहुंची और नवगछिया से पैदल ही भवानीपुर की ओर रवाना हो गई. पीड़िता और उसकी बहन का कहना है कि नवगछिया थाना रोड से ही कुछ लड़के उन दोनों का पीछा कर रहे थे.

जब वे दोनो भवानीपुर गांव के सरस्वती मंदिर के पास पहुंची तो उस समय नाबालिग लड़की की बड़ी बहन शौच करने के लिए चले गयी. इधर नाबालिग लड़की को अकेला देख कर दो मनचले युवकों ने उसे कब्जे में ले लिया और कुछ दूरी पर एक खेत में ले गया जहां लखन यादव के गुहाल में दोनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया. इधर जब नाबालिग युवती की बड़ी बहन शौच से वापस आयी तो वह अपनी छोटी बहन को खोजने लगी.

कुछ देर बाद उसे ग्रामीणों ने बताया कि एक लड़की घायल अवस्था में एक गुहाल में पड़ी है. जब महिला वहां पहुंचे तो उसने देखा कि उसकी बहन गुहाल में कराह रही थी. स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. इधर ग्रामीणों से पूछताछ के क्रम में पुलिस को पता चला है कि दोनों आरोपी युवकों का नाम बब्बू यादव और रिशु यादव है. दोनों भवानीपुर गांव के ही रहने वाले हैं.

नवगछिया पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इधर पीड़िता के बयान पर नवगछिया महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पीड़िता का चिकित्सकीय जांच में भेजे जाने की भी प्रक्रिया की जा रही थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *