गोपालपुर : नवगछिया की एसपी निधि रानी ने वरीय पुलिस पदाघिकारियों के निर्देश पर विक्रमशिला सेतु के जहान्वी चौक पर शुक्रवार की दोपहर को टीओपी का शुभारंभ किया. विक्रमशिला सेतु पर जाम की समस्या के समाधान हेतु परबत्ता थाना के अधीन टोओपी में 24घंटे सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया गया है.
Total Downloads: 116
विक्रमशिला सेतु पर नवगछिया एसपी ने किया टीओपी का शुभारंभ
जाम से निजात हेतु दो दर्जन सशस्त्र पुलिस बल को किया प्रतिनियुक्त, इंसपैक्टर को बनाया नोडल पदाधिकारी
इंसपैक्टर अजय कुमार सिंह को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. बताते चलें कि पिछले कई दिनों से विक्रमशिला सेतु पर लगातार जाम होने के कारण सांसद व जिले के आलाअधिकारियों व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर एसपी निधि रानी ने इस्माइलपुर व परबत्ता थाना का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्षों व कांड के अनुसंधान कर्त्ता को फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. इस्माइलपुर थाना के जमादार अखिलेश राय के कार्यप्रणाली से नाराज होकर स्पष्टीकरण पूछने की जानकारी दी. एसपी निधि रानी ने गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया. एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन परबत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव व इस्माइलपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार की मौजूदगी देखी गई.

