ख़रीक :कोसी दियारा क्षेत्र का कुख्यात अपराधी गयानंद यादव का दाहिना हाथ रहा नया टोला भवनपुरा के रुपेश यादव को खरीक पुलिस ने शनिवार को एक देशी पिस्तौल(थ्रीनट) और तीन गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी से पुलिस गगन छानबीन कर रही है. मालूम हो कि गिरफ्तार रुपेश यादव ने कोसी दियारा का कुख्यात गयानंद यादव के आदेश पर 1 जनवरी को संजो सिंह के घर पर चढ़कर जमकर फायरिंग किया था. उक्त आर्म्स एक्ट मामले में कुख्यात रुपेश यादव वांछित अपराधी रहा था.
रुपेश की गिरफ्तारी के लिए खरीक पुलिस बीते कई माह से प्रयासरत है लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी शनिवार को खरीक पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दिया की रुपेश यादव नया टोला भवनपुरा में अपने गुर्गों के साथ किसी बड़े अपराध की रणनीति बना रहा है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की शाम छापेमारी किया जिसमें रुपेश यादव आर्म्स और गोली के साथ मौके पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

मालूम हों कि गिरफ्तार रूपेश का सरगना अपराधिक गुरु दयानंद यादव अभी जेल के सलाखों में बंद है. कुख्यात गयानंद यादव की गैरमौजूदगी में अपराध का कमान रुपेश ही संभाल रहा था . व्यवसायियों से रंगदारी मांगना और गोली फायरिंग करना रुपेश की फितरत रही है . कुख्यात रुपेश यादव गोलीबारी जान मारने का प्रयास समेत कई मामलों में नामजद और पुलिस का वांछित अपराधी रहा है.
बइस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि गोलीबारी मामले में रुपेश यादव वांछित रहा था.शनिवार को छापेमारी के क्रम में रुपेश यादव पिता स्वर्गीय सुबोध यादव नया टोला भवनपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है .रुपेश के पास से तलाशी लेने पर एक देसी पिस्तौल और तीन गोली बरामद हुई है .पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


