रंगरा थाना क्षेत्र में कटिहार के कुरसेला की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के बयान पर महिला थाना, नवगछिया में भवानीपुर के बब्लू और बिशो यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूचना मिलने पर एसपी निधि रानी घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ कुरसेला से ट्रेन से नवगछिया आई। वहां से दोनों नवगछिया थाना के पास भवानीपुर गांव में सरस्वती स्थान के पास पहुंची। दुखन यादव के घर के पास छोटी बहन को बिठाकर बड़ी बहन शौच के लिए चली गई। कुछ देर बाद बब्लू और बिशो यादव उसे एक भूसखार ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि जब वह शौच के बाद लौटी तो छोटी बहन को ढूंढने लगी। काफी देर बाद उसने सड़क से सटे दुखन यादव के भूसखार में कराहने की आवाज सुनी।

उसने बताया कि बिशो यादव ने दुष्कर्म किया, जबकि बबलू यादव आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था। दोनों बहन 15 दिनों से रोज आकर फसल काट रही थी। दुखन यादव के यहां 15 दिनों का मजदूरी बाकी था। वही लेने दोनों बहन भवानीपुर आयी थी। एसडीपीओ मुकुल रंजन ने कहा कि पीड़िता ने सिर्फ एक युवक पर आरोप लगाया है। मामला सामूहिक दुष्कर्म का नहीं है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रंगरा ओपी प्रभारी कौशल कुमर के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

आरोपी के पिता से पूछताछ

एसपी निधि रानी ने घटनास्थल जाकर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर रंगरा थानाध्यक्ष ने एक आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं एसपी ने दुखन यादव से कहा कि आपके भूसखार में घटना घटी है। आप आरोपी का नाम बताइए और आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करिए वरना आप पर भी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *