नवगछिया : बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ निर्माण में आई भू अर्जन की बाधा नवगछिया अनुमंडल प्रशासन की पहल से दूर कर ली गई है.
भूअर्जन विभाग द्वारा नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के खाते में राशि आते हीकिसानों को मुआवजे की राशि भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ऐसी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार मे कैम्प आयोजित कर किसानों को मुआवजे की राशि भुगतान के बारे में जानकारी दी. कैम्प में गोपालपुर विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, सीओ उदय कृष्ण यादव सहित सभी किसान मौत थे. कैंप में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पंचाट के अनुसार किसानों के खाते में भुगतान के लिए एडवाइस तैयार कर लिया गया है.

बाबा विशु राउत फोर लेन : अधिग्रहण का पेंच समाप्त

,, भू मालिकों के बैंक खातों में सीधे होगा मुआवजे की रकम का भुगतान

,, मंगलवार को एसडीओ ने शिविर के माध्यम से भू मालिकों को दी जानकारी

,, पहले चरण में भुगतान के 34 किसानों की सूची भेजा गया ट्रेजरी

,, कुल 97 किसानों को भुगतना किया जाना है मुआवजे की राशि

,, एसडीओ ने कहा एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में पहुंच जाएगा पैसा

,, बुधवार से शुरू होगा पहुंच पथ निर्माण का कार्य

सार्वजनिक अवकाश होने के कारण कोषागार को ट्रेजरी चेक नहीं भेजा जा सका है. कोषागार खुलते ही सभी किसानों के खाते में भुगतान के लिए एडवाइस भेज दी जाएगी. एसडिओ ने कहा कि कैंप के दौरान आठ किसानों के भुगतान पर आपत्ती प्राप्त होने के कारण यह निर्णय लिया गया है कि आपत्ति वाले सभी आठ आवेदकों को के आवेदनों की जांच अंचलाधिकारी करेंगे. अंचलाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर आठों किसानों को मुआवजे की राशि का भुगतान एक सप्ताह के कर दिया जाएगा.

वहीं विधायक नरेंद्र कुमार निरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी को भू अर्जन की राशिप्राप्त होते हैं. काफी तीव्र गति से भुगतान किया गया है. उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि पहुंच पथ पर जिन लोगों का घर आता है. वहअभिलंब हटा लें और सड़क निर्माण करने में सहयोग करें. इस दौरान अनुमंडलपदाधिकारी ने किसानों को मिलने वाली मुआवजे की राशि की जानकारी दी. अनुमंडल प्रशासन द्वारा मंगलवार की प्रथम चरण में कुल 34 किसानों की सूचीतैयार कर राशि भुगतान हेतु ट्रेजरी रिपोर्ट भेजा गया है. शेष किसानों कीदस्तावेजों की जांच व सूची तैयार की जा रही है. एसडिओ ने कहा कि किसी भी किसान को अब नवगछिया अनुमंडल कार्यालय दौड़ने की जरूरत नहीं है. किसानअपने संबंधित बैंक से जानकारी लेंगे कि उनके खाते में राशि का आवंटन हुआकि नहीं. अगर राशि का आवंटन होने में विलंब होता है तो सूचित करें करेंगे. राशि भुगतान की में जो समस्या हो होगी उसे दूर कर दिया जाएगा.

एसडिओ ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी किसानों को उसके खाते में मुआवजे की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा. कैम्प में माले नेता रामदेव सिंह, कदवा पंचायत के मुखिया अशोक सिंह, खैरपुर कदवा पंचायत के मुखिया अजय सिंह सहितअन्य शामिल थे. पहुंच पथ निर्माण में कुल 97 किसानों का की जमीन भूमिअधिग्रहण किया गया है. इन सभी किसानों को प्रशासनिक स्तर से मुआवजे की राशि का भुगतान किया जाना है. मुआवजे भुगतान को लेकर प्रशासन स्तर से लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गई है.

आज से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना

किसानों को मुआवजे की राशि भुगतान होने की प्रक्रिया शुरू होते ही पहुंच पथ निर्माण कार्य आरंभ करने की दिशा में भी पहल किया गया. नवगछिया एसडीओ ने बताया कि संवेदक के द्वारा पुल पहुंच पथ का निर्माण कार्य बुधवार से आरंभ कर दिया जाएगा. किसानों को मुआवजे की राशि भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पहुंच पथ निर्माण में कोई भी किसान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे. किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने किसानों को पहुंच पथ निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की साथ ही अपने अपने घर को हटा लेने की बात उन्होंने कही.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *