नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में हुए सड़क हादसे में जमालदीपुर गांव की दो वर्षीय बालक सहित कुल बारह लोग घायल हो गये. घायलों में दो वर्षीय बालक जमालदीपुर के संजय ठाकुर के पुत्र प्रीतम कुमार की स्थिति काफी चिंताजनक है. खरीक पीएचसी से प्रीतम की स्थिति को गंभीर बताते हुए जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया है. इधर अन्य घायलों में संजय ठाकुर की चार वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, पत्नी इंदू देवी, बिहपुर के अमरपुर निवासी तूलो दास 70, बिहपुर के पूरेंद्र महतो आदि अन्य भी घायल हो गये.

,, परवत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया चौदह नंबर सड़क के पास हुआ हादसा
,, दो वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर

कुछ लोगों ने अपना इलाज खरीक पीएचसी में कराया है तो कुछ ने निजि क्लिनीक जा कर अपना इलाज कराया है. जानकारी मिली है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे तेतरी में पेसेंजर लोड कर ऑटो नंबर बीआर 10 पी 2268 बिहपुर की ओर जाने के लिए खुली ही थी कि मुश्किल से आधे किलोमीटर की दूरी तय करते ही पीछे से आ रहे एक अनियंतत्रित बिना नंबर का पीकअप भान ने आटो को धक्का दे मारा.

जिससे ऑटो गड्ढे में पलट गयी और उस पर सवार सभी यात्री घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल बालक प्रीतम की मां इंदू देवी ने कहा कि वे अपने बच्चों के साथ भागलपुर से तेतरी चौक आयी थी और यहां से ऑटो पर सवार हो कर जमालदीपुर जा रही थी. दूसरी तरफ अमरपुर निवासी तूलो दास का इस घटना में नाक के पास गंभीर चोटें आयी हैं. सभी घायलों को आस पास के लोगों और राहगीरों के मदद से अस्पताल भेजा गया.

इधर घटना स्थल से पीकअप भान का चालक पीकअप के साथ भागने में सफल रहा तो दूसरी तरफ आटो नंबर 10 पी 2268 के चालक ने भी अपने कुछ लोगों के मदद से ऑटो को गड्ढे से निकाल कर भागने को ही थे कि मौके पर पहुंची पुलिस गश्ती वाहन ने ऑटो को जब्त कर लिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *