गोपालपुर : सबौर व घोघा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो अपराधियों को हथियार व गोलियों के साथ गिरफ्तार किये जाने से तिनटंगा करारी व इस्माइलपुर के अपराधियों में हडकंप मच गया है. बताते चलें कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के अपराधियों द्वारा कटाव निरोधी कार्यों में प्रतिदिन दर्जनों नावों के द्वारा बोल्डर ढोया जाता है. इन नावों से रंगदारी के रुप में प्रति नाव एक हजार से लेकर पन्द्रह सौ रुपये तक की वसूली अवैध रूप से हथियारों के बल पर किया जाता है.

कटाव निरोधी कार्यों में बडे पैमाने बोल्डर लाने का कार्य नाव के द्वारा किया जाता है. दियारा के अपराधियों के लिये कटाव निरोधी कार्य कामधेनु साबित हो रहा है. गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गाँव के दो दबंग मुखिया व घोघा थाना क्षेत्र के अपराधियों द्वारा आपस में तालमेल कर रंगदारी की रकम वसूली जाती है.

पिछले महीने गोपालपुर पुलिस ने दियारा में छापेमारी कर अपराधियों द्वारा वसूली के लिए बनाये गये झोपड़ी को नदी में बहा दिया था. कटाव निरोधी कार्यों में बडे पैमाने पर सफेद बालू के उठाव पर भी अपराधी गिरोहों की बंदूकें गरजा करती हैं. बालू व बोल्डर से कुख्यात अपराधियों द्वारा अकूत संपत्ति इकट्ठा किया गया है. नवगछिया के पूर्व एसपी पंकज सिंहा ने तिनटंगा करारी के बाहुबली मुखिया अखिलेश यादव की संपत्ति की जाँच ईडी से कराने की सिफारिश पुलिस मुख्यालय से किया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *