तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के बीकॉम पार्ट-3 की परीक्षा का नया कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 17 मई से शुरू होगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
मई के पहले सप्ताह से सीए की परीक्षा शुरू होने वाली है। यह परीक्षा 15 मई तक चलेगी। वहीं बीकॉम पार्ट-3 की भी परीक्षा इस बीच होना था। इसलिए छात्रों ने विवि के परीक्षा प्रभारी डॉ. योगेन्द्र से अनुरोध किया था कि परीक्षा की तिथि बढ़ाई जाए।

इसके बाद परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई। 17 मई को पांचवा, 21 को छठा, 24 को सातवां और 28 को आठवें पेपर की परीक्षा होगी। इसकी तिथि घोषित कर दी गई है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक ने दी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

