भागलपुर से गांधीधाम के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सेवा सोमवार से शुरू हो गई। यह साप्ताहिक ट्रेन है। पहला दिन होने के बावजूद ट्रेन की हर श्रेणी की पूरी टिकट कटी। एसी और स्लीपर में भागलपुर से ही सभी सीटें फुल थीं।
Total Downloads: 343
अब यह ट्रेन सात मई को भागलपुर से रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन बुधवार को सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी। पहले दिन की आरक्षण सूची के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों ने बीच के कई स्टेशनों के लिए भी आरक्षण कराये थे जिसमें गोरखपुर, लखनऊ, सीवान आदि जगह हैं।

रेलकर्मियों का कहना है कि इस ट्रेन में हाउस कीपिंग स्टाफ, पेन्ट्रीकार आदि की सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ यात्रियों के लिए सबसे सुकून की बात है कि यह सुबह भागलपुर से खुलती है। हालांकि अभी तक सिर्फ तीन सप्ताह ही ट्रेन चलाने की सहमति मिली है लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि गांधीधाम से 12 सप्ताह चलाने का प्रस्ताव पहले मिला था। लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने की आशंका में पहले तीन फेरे चलाने पर ही सहमति हुई है।

