गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर पंचायत की महिला सरपंच रंजू चौधरी और सरपंच पति पूर्व सरपंच सुमन चौधरी उर्फ बुचकुन चौधरी के पुत्र सूरज कुमार पता होने के 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया. परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका है.

परिजनों को आशंका है कि सूरज का अपहरण कर लिया गया है हालांकि अभी तक सूरत के अपहरण हो जाने का कोई पक्का साक्ष्य परिजनों के पास नहीं है. पुलिस को दिए अपने आवेदन में सरपंच पति पूर्व सरपंच सुमन चौधरी उर्फ बुचकुन चौधरी ने लिखा है कि 26 अप्रैल को तीन बजे दिन में अपनी अल्टो कार ठीक करने हेतु नवगछिया स्थित इस्लाम के गैरेज में जमा दिया.

उसके बाद से ही सूरज घर वापस नहीं आया तथा उसके मोबाइल का स्विच ऑफ बताया जा रहा है. हालाँकि सूत्र सूरज का अपहरण शादी कराने की नियत से किया गया है और उसकी शादी भी कर दी गई. परन्तु सरपंच को अब तक इस बारे में किसी तरह की सूचना नहीं पर अनहोनी की आशंका से बेचैनी बढ़ती जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *