नवगछिया: मक्खातकिया में संत श्री सुधांशु जी महाराज का 64 वां पावन जन्मोत्सब बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर प्रभात फेरी भव्य गाजे-बाजे के साथ मुख्य बाजार होते हुए हड़िया पट्टी, भगत मुहल्ला, स्टेशन रोड, बमकाली रोड से नवगछिया बाजार के महाराज जी चौक होते हुए मक्खातकिया पहुंचा।

इस प्रभात फेरी में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी नवगछिया में महाराज की पहली भक्त निर्मला देवी ने बताया कि करीब 200 के आस पास नवगछिया बाजार में महाराज जी भक्त है वही डॉ0 रणधीर ने बताया कि कुछ जगहों पर भक्तों को बेल का शरबत पानी सेवा फल की सेवा दी गई इसके बाद प्रातः कालीन स्तुति विनती एवं ग्रंथ पाठ किया गया और गुरु महाराज के तस्वीर पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम भक्तों द्वारा किया गया। सेवा में रणजीत कुमार, कुमार अभिजीत और सियाशरण साह के अलावे बहुत से लोग मुस्तैद थे।

दोपहर 12 बजे से ध्यानाभ्यास भजन ग्रंथ पाठ एवं भक्तगण गुरुदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तथा गुरुदेव के बताए राह पर चलने की प्रेरणा का संकल्प लिया गया और संध्या 7:00 बजे से प्रसाद भोजन भंडारा का आयोजन किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *