IMG_20160818_32744

नवगछिया: सावन की पूर्णिमा पर गौशाला को दुल्हन की तरह सजाया गया और भगवान भोले नाथ का अद्भुत सृंगार किया गया वही माता के दरवार को भी सजाया गया और भक्तो के द्वारा 1 कुन्टल खीर का प्रसाद भक्तो की बीच बाटा गया मंदिर के अजीत बाबा ने बताया की सुबह से आज पूरा शहर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। कावड़ यात्रा में कई भक्त शिवजी के वेश में नजर आए। शहर के सभी स्कूल और मंदिर सजे नजर आए, मंदिरों में भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया, उनका जलाभिषेक हुआ, दुग्धाभिषेक हुआ, पंचामृत अभिषेक हुआ। ताड़केश्वर महादेव, ओंडा महादेव, जंगलेश्वर महादेव, झारखंड महादेव, रोजगारेश्वर महादेव सहित सभी शिव मंदिरों में भगवान शिव के अभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइन देखी गई। भक्तों ने घण्टों तक इंतजार किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *