नवगछिया-नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा में कब्रिस्तान की विवादित जमीन पर सबेबरात के मौके पर पिछले मंगलवार की देर रात एक पक्ष द्वारा गड्ढा खोदने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मामला संवेदनशील हो गया. इसके बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल इसकी सूचना रंगरा पंचायत के सरपंच वीना देवी ने रंगरा पुलिस को दी और रंगरा पुलिस ने क्षेत्र के गांव के समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी लोगों के सहयोग से तत्काल मामले को शांत कराया.
इसके बाद मामला वर्तमान एसपी निधि रानी एवं अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, मुकेश कुमार के संज्ञान में आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के बीच रंगरा स्थित पंचायत सरकार भवन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाज सेवी एवं बुद्धिजीवी लोगों के बीच शांति समिति की बैठक बुलाई गई. बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया मुकेश कुमार ने लोगों से आपसी सौहार्द एवं प्रेम पूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की.

वहीं दूसरी ओर तनावपूर्ण स्थिति पैदा करने एवं समाज में आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए नवगछिया एसपी निधि रानी ने कही की ऐसे लोग सावधान हो जाएं. नहीं तो उनके ऊपर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी. वही रंगरा थाना अध्यक्ष को ऐसे लोगों को चिन्हित करने का भी निर्देश दिया.
शांति समिति की बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, मुकेश कुमार, नवगछिया एसपी निधि रानी, रंगरा बीडीओ, रघुनंदन आनंद, रंगरा सीओ जितेंद्र कुमार राम, प्रखंड प्रमुख शीला देवी, उप प्रमुख प्रवीण कुमार पंकज उर्फ पवन यादव, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर सिंह, पंचायत समिति सदस्य फूलन देवी, रंगरा सरपंच वीणा देवी ,अजहर आलम, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद असलम, अशोक सिंह, शंकर शर्मा, धर्मेश ठाकुर, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे


