अंखफोरवा गिरोह के रूप में चर्चित हो रहा है

इलाके में अंखफोरवा गिरोह की चरचा है. पिछले दिनों जितनी भी हत्याएं हुई उनमें एक दो छोड़ दिया जाय तो अपराधियों ने ठीक आंख का निशाना बनाया है. इस कड़ी में विनोद यादव हत्याकांड, नगरह के सुनील शर्मा हत्याकांड, मानकेश्वर हत्याकांड, दरोगी सिंह हत्याकांड, रामचंद्र हत्याकांड आदि हत्याकांडों में एक बात सामान्य है कि सबों के आंख में काफी सटा कर गोली मारी गयी है. लोग इस गिरोह को अंखफोरवा गिरोह का नाम दे रहे हैं.

जेल में कई अपराधियों से पूछ ताछ किये जाने की चरचा

सूत्र बता रहे हैं और चरचा भी है कि नवगछिया पुलिस ने रामचंद्र हत्याकांड के संदर्भ में नवगछिया उपकारा में बंद अपराधियों से पूछ ताछ की है. हालांकि नवगछिया पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. इलाके में चरचा है कि पुलिस ने उपकारा में बंद कुमोदी से भी पूछताछ की है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *