नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच कटरीया स्टेशन के आगे बीती रात 11: 30 बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा माल ट्रेन को रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया गया. अपराधियों द्वारा कटरीया स्टेशन से आगे करीब आधा घंटा तक ट्रेन को रोक कर ट्रेन पर लोड चीनी की लूट की. अपराधियों ने ट्रेन के एक बोगी को खोलकर बागी से 50 किलो वाला 22 बोरा चीनी ट्रेन से नीचे फेंक दिया. इस दौरान ट्रेन के गार्ड व चालक ने इसकी सूचना अपराधियों से बचकर नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर को दिया.

कटरिया स्टेशन के पास माल ट्रेन में लूट

– कटरिया स्टेशन के आगे आधा घंटा तक ट्रेन को रोक कर घटना को दिया अंजाम

– ट्रेन की बोगी खोल कर उतार लिया 22 बोरा चीनी

– पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद बरामद हुआ 22 बोरा चीनी

– एनजेपी से रंगा पानी स्टेशन जा रही थी माल ट्रेन

– आरपीएफ पुलिस का दावा स्थनीय आपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जा रही छापेमारी

चालक की सूचना पर आरपीएफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंची. जहां पुलिस के पहुंचने के बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गया. वहीं पुलिस ने ट्रेन से उतारे गए सभी 22 बोरा चीनी को बरामद कर लिया गया. जानकारी के अनुसार मास्टर माल ट्रेन एनजेपी स्टेशन से रंगा पानी स्टेशन के लिए चली थी.

इसी दौरान ट्रेन के कटिहार से आगे बढ़ने के बाद कटरीया स्टेशन के समीप अपराधियों द्वारा ट्रेन को रोक लिया गया और ट्रेन की बोगी खोलकर चीनी का 22 बोरा उतार लिया गया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई के दौरान लूट किया गया माल बरामद कर लिया गया. नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने में स्थानीय अपराधी शामिल है. ट्रेन से उतारे गए सभी चीनी के बोरे को पुलिस बरामद कर लिया गया है. उन्होंने कहा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *