सबौर स्थित बाबूपुर घाट से एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को गंगा में डूबी आठ वर्षीय बच्ची मोनी कुमारी का शव खोजकर निकाला। बच्ची शनिवार को ही अपनी बहन के साथ खेलने के क्रम में डूब गयी थी।
Total Downloads: 116
पुलिस के समक्ष मोनी के पिता जागेश्वर मंडल ने बताया कि उसकी बेटी शनिवार की दोपहर से लापता थी। वे उसे देर रात तक कई स्थानों पर खोजा गया पर वो नहीं मिली। सुबह के समय उनके बड़े भाई की नौ वर्षीय बेटी ने घटना के बाबत पूरी बात बताई। उसकी भतीजी ने बताया कि वे दोनों खेलते-खेलते घाट पर चली गई थी और मोनी पानी में डूब गई। स्थानीय बताते हैं कि दोपहर के समय जहां बच्ची डूबी है वहां कोई नहीं रहता है। बच्ची के डूबने की खबर से गांव में कोहराम मच गया।

सभी घाट के पास आ गये। मौके पर अंचलाधिकारी व पुलिस को खबर की गयी। हालांकि इस दौरान गांव के कुछ तैराकों ने उसे खोजने का प्रयास किया पर वो असफल रहे। दो घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम अंचलाधिकारी ने तुरंत एसडीआरएफ को बुलाया। लगभग दो घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम से इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा ने बताये स्थान पर डूबी बच्ची को खोजना शुरू किया। दो बजे के आसपास एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची के शव को निकाला।

