मंगलवार को मड़वा भोलास्थान के पीछे एनएच 31 पर दोपहर एक बजे के करीब हथियार के बल पर बदमाशों ने बीरबन्ना स्टेट के चंदन सिंह के मैनेजर पंचु मंडल से 2.70 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने इस दौरान भ्रमरपुर के सतीयारा निवासी पंचु को लीची बगीचा ले जाकर लाठी, डंडे एवं पिस्तौल के बट से बुरी तरह पीट दिया। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने तीन-चार हवाई फायरिंग भी की।

जानकरी के अनुसार के बीरबन्ना स्टेट के चंदन सिंह दयालपुर निवासी पूर्व एमएलसी संजय सिंह एवं मुखिया ललित सिंह के दामाद हैं। चंदन सिंह अपने मैनेजर के साथ डीडी बनाने के लिए नारायणपुर व भ्रमरपुर बैंक गये थे जहां किसी कारणवश डीडी नहीं बन पाया।

उसके बाद वे लोग रुपये के साथ एसबीआई झंडापुर पहुंचे पर वहां भी काम नहीं हुआ। इसके बाद चंदन सिंह अपने घर की तरफ लौट रहे थे तभी मड़वा गांव के समीप एनएच 31 पर उनकी रेकी कर रहे एक मोटरसाइकिल सवार उनकी बाइक के आगे आकर रोक दिया।

जैसे ही बाइक रुकी पीछे से बाइक सवार बदमाश आकर चंदन सिंह एवं पंचु मंडल को अपने कब्जे में लेकर रुपये की मांग करने लगे। उनलोगों ने इंकार किया तो बदमाश उनकी पिटाई करने लगे। चंदन सिंह द्वारा अपनी पहचान बताने पर अपराधियों ने उन्हें साईड कर दिया और मैनेजर को लीची बगीचा ले जाकर मारपीट कर रुपये लेकर फरार हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *