खरीक : पंजाब के मुहाली जिला अंतर्गत फेस -11 थाना क्षेत्र से वर्ष 2014 में अपहृत लड़की की बरामदगी को लेकर पंजाब पुलिस बुधवार को खरीक थाना पहुंची. पंजाब पुलिस ने खरीक पुलिस के सहयोग से खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार ,कठेला,पुर्वी घरारी,में जगह जगह छापेमारी किया. लेकिन अपहर्ता का कहीं पता नहीं चला.अपहृत लड़की के बारे में ग्रामीणों ने कुछ नहीं बताया. पंजाब से अपहृत लड़की का पता नहीं चलने से पंजाब पुलिस आशंका जता रही है कि अभियुक्त ने कहीं ना कहीं अपने नाम में बदलाव कर लिया हो.

पंजाब पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे एएसआई बविन्दर कुमार सिंह ने बताया कि खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार अंतर्गत कठेला का केशर आलम का पुत्र मोहम्मद सलीम पंजाब के मोहाली जिला के फेस 11 थाना क्षेत्र से एक लड़की को बहला-फुसलाकर पहले बलात्कार किया फिर बहला-फुसलाकर डरा धमका कर शादी की नियत से वर्ष 2014 में अपहृत कर लिया. पंजाब के मोहाली अंतर्गत 11 थाना में इस संदर्भ में लड़की के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई

जिसमें खरीक बाजार कठेला के मोहम्मद सलीम नामजद है. सलीम जहां मजदूरी करता था वहीं पर फेस 11 थाना क्षेत्र के लड़की को बहला फुसलाकर बिहार ले आया अपहृत लड़की के परिजनों ने आशंका जताई है कि सलीम ने उसकी बेटी के साथ यौन संबंध बनाकर उसे जान से मार कर फेक दिया है या लाश को गायब कर दिया है . खरीक पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस ने छानबीन किया तो पता चला कठेला में अल्पसंख्यक बिरादरी के लोग नहीं रहते हैं

कठेला के ठीक बगल उत्तर में पुर्वी घरारी एक जगह है जहां अल्पसंख्यक बिरादरी के लोग रहते हैं. पुर्वी घरारी में भी पंजाब पुलिस और खरीक पुलिस ने छापेमारी की और जगह-जगह लोगों से बात कर सलीम के बारे में और अपवित्र लड़की के बारे में पूछताछ किया लेकिन किसी ने पंजाब की लड़की खरीक में होने की बात को स्वीकार नहीं किया और ना ही उसके बारे में कुछ पता चला. लड़की की बरामदगी नहीं होने और अभियुक्त गिरफ्तार नहीं होने से परेशान पंजाब पुलिस आखिरकार देर शाम पंजाब को रवाना हो गई.पंजाब पुलिस टीम में एएसआई बविन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंहऔर महेंद्र प्रीत शामिल थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *